दुर्ग। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के एकमात्र कांग्रेस सांसद ताम्रध्वज साहू अपनी सोच की स्पष्टता और अभिव्यक्ति की निडरता के लिए भी जाने जाते हैं। सरल सौम्य स्वभाव के ताम्रध्वज सभी वर्ग के लोगों में सहजता से घुलमिल जाते हैं और बेबाकी के साथ अपनी राय भी रखते हैं। अपने संसदीय कार्यकाल के तीन वर्षों में वे अकेले ऐसे सांसद हैं जिन्होंने अपनी निधि के पूरे पांच करोड़ रुपयों से विकास कार्यों की अनुशंसा की और कार्यप्रगति की निरंतर समीक्षा करते रहे।












