एक झलक दिखाकर जो गई बिजली तो फिर नहीं आई
दंतेवाड़ा। गीदम ब्लॉक का ग्राम हारला अपने पंचायत मुख्यालय से भी कटा हुआ है। जोड़ातरई पंचायत के इस आश्रित गांव में सालों पहले लगे खंबे और तार में इस साल मार्च माह में बिजली दौड़ी। पांच दिन यहां उत्सव जैसा माहौल रहा। पर इसके बाद जो बिजली गुल हुई तो फिर लौट कर नहीं आई। ग्रामीण तार और घरों में लटके बल्ब देखकर ही खुश हैं। कई जगह तार नीचे तक झूल रहे हैं। लोग इन तारों पर कपड़े सुखा रहे हैं।












