पुलिस की शहादत का आंकड़ा सेना से भी बड़ा : शशिमोहन
भिलाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शशिमोहन सिंह ने कहा है कि आंतरिक सुरक्षा में जुटी पुलिस की शहादत का आंकड़ा सीमा की सुरक्षा कर रहे सैनिकों से भी बड़ा है। यदि थ्रिल चाहिए तो आर्मी ज्वाइन करें। इसके लिए नशे का सहारा न लें। अच्छा भविष्य चाहते हैं तो टाइम मैनेजमेंट सीखें।












