शास्त्रों के अनुसार गौहत्या का प्रायश्चित्त करेगी जोगी कांग्रेस
जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गाय का मुखौटा लगाकर किया प्रदर्शन
रायपुर। गौशालाओं में गायों की मौत के रूप में छत्तीसगढ़ में विपक्षी पार्टियों को बड़ा मुद्दा मिल गया है। इस घटना के जरिए लगातार सरकार को घेरा जा रहा है। शनिवार को अजीत जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने गाय बनकर प्रदर्शन किया। ये कार्यकर्ता गायों की तरह चौपाया बनकर सड़क पर चले। इन कार्यकर्ताओं ने चेहरे पर गाय का मुखौटा लगा रखा था। उन्होंने कहा कि सरकार कुछ भी कहे, जोगी कांग्रेस गौहत्या का प्रायश्चित्त शास्त्र सम्मत विधि से करेगी।












