इस दिव्यांग ने अकेले पहाड़ चीरकर बनाया रास्ता
तिरुअनंंतपुरम। दिव्यांग मेलेथुवेट्टील ससी ने तीन साल तक प्रतिदिन 6-6 घंटे की कड़ी मेहनत कर पहाड़ का सीना चीरकर रास्ता बना दिया। ससी को लकवा मार गया था और वह ठीक से चल भी नहीं पाता पर इरादे फौलाद से ज्यादा मजबूत थे।












