ekta-dogra

बीआईटी की इस इंजीनियर को मिला इसरो से जुडऩे का मौका भिलाई। एक और प्रतिभा ने भिलाई के नाम एक बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है। बीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-10 की छात्रा एवं शांति नगर भिलाई निवासी एकता इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) में साइंटिस्ट इंजीनियर बनी है। उसने बीते 11 अगस्त को ज्वाइन भी कर लिया है। एकता शुरू से ही मेधावी रही है। भिलाई की बेटी एकता डोगरा ने भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थान इसरो के अहमदाबाद कार्यालय में साइंटिस्ट इंजीनियर के पद पर चयनित होकर महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। एकता बीएसपी के पर्यावरण प्रबंधन विभाग में कार्यरत केएस डोगरा एवं नीलम डोगरा की पुत्री है। एकता ने अपनी स्कूल स्तर की पढ़ाई बीएसपी के अंग्रेजी माध्यम सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर-10 से ग्रहण की। इसके बाद एकता ने बीआईटी दुर्ग से बीई की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद एनआईटी, जालंधर से एमटेक किया। एकता ने लक्ष्य रखा था कि वह स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन में जुड़कर देश सेवा में अहम भूमिका निभाएगी।

बीआईटी की इस इंजीनियर को मिला इसरो से जुडऩे का मौका
भिलाई। एक और प्रतिभा ने भिलाई के नाम एक बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है। बीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-10 की छात्रा एवं शांति नगर भिलाई निवासी एकता इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) में साइंटिस्ट इंजीनियर बनी है। उसने बीते 11 अगस्त को ज्वाइन भी कर लिया है।
एकता शुरू से ही मेधावी रही है। भिलाई की बेटी एकता डोगरा ने भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थान इसरो के अहमदाबाद कार्यालय में साइंटिस्ट इंजीनियर के पद पर चयनित होकर महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। एकता बीएसपी के पर्यावरण प्रबंधन विभाग में कार्यरत केएस डोगरा एवं नीलम डोगरा की पुत्री है।
एकता ने अपनी स्कूल स्तर की पढ़ाई बीएसपी के अंग्रेजी माध्यम सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर-10 से ग्रहण की। इसके बाद एकता ने बीआईटी दुर्ग से बीई की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद एनआईटी, जालंधर से एमटेक किया। एकता ने लक्ष्य रखा था कि वह स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन में जुड़कर देश सेवा में अहम भूमिका निभाएगी।

Full size215 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *