बिलासपुर। आईआरसीटीसी ने पहली बार बिलासपुर से श्रीलंका के लिए स्पेशल टूर पैकेज ‘श्रीरामायण’ लाया है। 6 सितंबर को कोलकाता से हवाई यात्रा शुरू होगी। इस पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को अशोक वाटिका, सीता माता मंदिर, विभीषण मंदिर जैसे स्थलों का भ्रमण कराएगी। बिलासपुर से कोलकाता तक ट्रेन से जाने की व्यवस्था की गई है।












