रूंगटा साइंस कालेज में हिन्दी पर मंथन

रूंगटा साइंस कालेजभिलाई। हिन्दी दिवस पर रूंगटा साइंस कॉलेज द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूशंस के चेयरमैन संजय रूंगटा मुख्य अतिथि थे। डायरेक्टर रजनी रूंगटा, साकेत रूंगटा, हर्षा रूंगटा, आरएसआर रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ.पी.एस.बोकारे, जी.डी.रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ.पी.के.तालपात्रा, रूंगटा साइंस कॉलेज प्राचार्य डॉ.तृप्ति अग्रवाल जैन सहित अन्य उपस्थित थे। संयोजन श्रीमती नीति खरे ने किया। निर्णायक साइंस कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल रीता गुप्ता तथा आर.पी.एस. से अवधेष पाण्डे थे। संचालन सहायक प्राध्यापक नीलू जैन तथा आभार प्रदर्शन प्रियंका पितले ने किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रूंगटा पब्लिक स्कूल ने सर्वोत्तम संस्था का पुरस्कार जीता। विद्यालय प्रमुख अरूप मुखोपाध्याय ने उन्हें बधाई दी है। हिन्दी के विलुप्त होने का दोषी प्रशासन है, न कि आम जनता विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में अश्वनी सिंह चौहान, खूबी जैन तथा नंदिनी सिंह चौहान ने पुरस्कार पुरस्कार जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *