दंतेवाड़ा। विश्व प्रसिद्ध दंतेवाड़ा की देवी दंतेश्वरी के दर्शन करने लाखों श्रद्धालु आते हैं और प्रतिमा और मंदिर की निर्माण शैली देख मंत्रमुग्ध होते हैं। परिसर में साज-सज्जा के साथ भव्यता भी आ रही है। लेकिन माईजी को दंतेवाड़ा में जगह देने वाले ग्रामदेव बोधबाबा आज भी उपेक्षित हैं।












