CSCS-Ranji-CGCL

CSCS Ranji Trophy

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) ने गुरुवार को 16 सदस्यीय रणजी टीम की घोषणा कर दी। जो खिलाड़ी पिछले वर्ष थे, लगभग उन्हीं को जगह मिली है। सीएससीएस ने एक बार फिर भारतीय टीम के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मो. कैफ को टीम की कमान सौंपी है। दिलीप ट्रॉफी के लिए चयनित दोनों खिलाड़ी पंकज राव और अमनदीप खरे का चयन रणजी टीम में किया गया है। वहीं बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी के लिए भी टीम की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ टीम पहला मैच 6 अक्टूबर को गोवा में गोवा के खिलाफ खेलेगी। वहीं पहली बार घरेलू मैदान में 14 अक्टूबर को बंगाल के खिलाफ मैदान में उतरेगी। सीजीसीएल के चेयरमैन मनीष पाण्डेय ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Full size460 × 298

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *