दुर्ग। संस्कृत विषय में आमतौर पर छात्र रुचि नहीं लेते, लेकिन अब यह विषय रोचक बनाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। दुर्ग जिले में संस्कृत को सरल और रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में अभिनव प्रयोग होने जा रहा है। यहां के 386 सरकारी स्कूलों में बच्चों को खेल-खेल में संस्कृत सिखाई जाएगी। गाना गाएंगे संस्कृत में, और तो और मध्यान्ह भोजन करेंगे तो भी संस्कृत बोलेंगे। शिक्षक और विद्यार्थी आपस में बातचीत भी संस्कृत में करेंगे।












