भिलाई। CCET की Women Cell प्रमुख डॉ सुधा सिंह के प्रतिनिधित्व में, सेक्टर 7, भिलाई स्थित प्रजापति ब्रम्हा कुमारी राजयोग संस्थान के ब्रह्मकुमारी प्राची बहन के द्वारा आज मूल्यवान एवं नैतिक शिक्षा पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों के सुदृढ़ व्यक्तित्व के विकास हेतु शिक्षा के उद्देश्यों, मानव बुद्धि के सभी आयामों के विकास में शिक्षा के महत्व को उजागर करना था।












