सप्ताह में साढ़े तीन घंटे कसरत से बच सकती है सौ में 8 जानें
0 कार्डियो में रखें अपनी धड़कनों का हिसाब, वरना पड़ सकता है भारी
0 विश्व हृदय दिवस पर विशेष
भिलाई। यदि सप्ताह में 5 दिन प्रतिदिन आधे घंटे के हिसाब से कसरत करें तो हृदय रोगों की संभावना को काफी हद तक कम कर सकते हैं। हृदयाघात से दुनिया भर में होने वाली प्रति 100 मौतों में से कम से कम 8 लोगों को बचाया जा सकता है। यह कहना है प्रसिद्ध इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ दिलीप रत्नानी का। 1.3 लाख लोगों पर किए गए एक शोध से यह बात सामने आई है।












