AIIMS के डॉक्टर ने तैयार किया जेब में रखने वाला वेंटिलेटर
नई दिल्ली। दुनिया का सबसे सस्ता और छोटा पोर्टेबल वेंटिलेटर मंगलवार को एम्स में लॉन्च हुआ। ए सेट रोबॉटिक्स के हेड और युवा साइंटिस्ट दिवाकर वैश्य ने अपने दम पर स्वदेशी पोर्टेबल वेंटिलेटर तैयार किया है। मोबाइल ऐप से चलने वाले इस वेंटिलेटर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे जेब में रखा जा सकता है।












