Indian-Air-Force

Indian Air Force demonstrates courage, lands biggest cargo plane on express highway

उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को एक नया इतिहास लिखा है। सुबह 10 बजे दुनिया का सबसे बड़ा माल वाहक विमान हरक्युलिस सी-130 लैंड हुआ। विमान से गरुड़ कमांडो उतरे और पूरे एक्सप्रेस वे को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद एक के बाद एक वायुसेना के फाइटर जेट एक्सप्रेस वे पर टच डाउन करने लगे। इस लिस्ट में सबसे पहला फाइटर जेट जगुआर रहा। यह वायुसेना का बम वर्षक विमान है जो एक बार 4000 किलो से ज्यादा का वजन ले जा सकने में सक्षम है। इस दौरान एक के बाद एक तीन जगुआर फाइटर जेट्स ने टच डाउन किया। वायुसेना के इस धड़कनों को रोकने वाला प्रदर्शन इसके बाद भी जारी रहा।

Full size460 × 309

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *