brave-girls-india

Brave girls fight train robbers

ट्रेन में लूटपाट कर रहे बदमाशों को ताइक्वांडो छात्राओं ने खदेड़ा
विदिशा। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने बैंगलुरू जा रही केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं के साथ रविवार की रात वाराणसी-मैसूर एक्सप्रेस में अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की। हंगामे की आवाज सुनकर अन्य बोगियों की बहुत सी छात्राएं भी आ गई और उन्होंने बदमाशों पर हल्ला बोल दिया। इस दौरान लड़कियों ने अपने जान की परवाह न करते हुए दो बदमाशों को धर दबोचा। स्कूल स्टाफ ने घटना के तुरंत बाद रेल मंत्रालय को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। लेकिन उन्हें चार घंटे बाद रिस्पांस मिल पाया। इस ट्रेन में भोपाल और वाराणसी रीजन की 200 छात्राएं सफर कर रहीं थीं।

Full size460 × 311

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *