माना जाता है कि ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ महिलाओं को होता है क्योंकि पुरुषों के पास ब्रेस्ट नहीं होते। लेकिन सच्चाई यह है कि पुरुषों के पास ब्रेस्ट टीशू यानी स्तन ऊतक होते हैं। इसलिए उन्हें भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर एक दुर्लभ रोग है और यह सभी तरह के ब्रेस्ट कैंसर का सिर्फ 1 प्रतिशत है। इस बारे में पुरुषों को कुछ अजीब होने का संदेह कम ही रहता है। मर्द भी कम सतर्कता दिखाते हैं, जो उन्हें ब्रेस्ट कैंसर की आशंका से परे कर देता है और वे नियमित कराई जाने वाली जांच-पड़ताल को दरकिनार कर देते हैं।












