रायपुर। पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जवानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सहायक आरक्षकों को भर्ती में 15 फीसदी रिजर्वेशन देने का ऐलान किया, साथ ही सीनियर सहायक आरक्षकों के वेतनमान में बढ़ोत्तरी का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने होमगार्ड के जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए मानदेय 10000 से बढ़कर 13200 करने का ऐलान किया।












