भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के प्रबंधन विभाग द्वारा तीन दिवसीय मैनेजमेंट फेस्ट का आयोजन किया गया। शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. सौरेन सरकार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा आर्टकॉम के निदेशक निशु पाण्डेय विशेष अतिथि थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने की। आयोजन क्वेस्ट कन्सलटिंग हब एकेडमी एवं कैरियर ऑवरस ने किया।












