रायपुर। जंगल सफारी में छह महीने पहले जन्में बाघ के तीन शावकों का नामकरण किया है। अब ये कान्हा, चेंदरू और बिजली के नाम से जाने जाएंगे। मंगलवार को जंगल सफारी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इनका नामकरण किया। तीनों शावक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आंख मिलाने वाले बाघ शिवाजी के हैं। इस मुद्दे को 16 नवंबर को नईदुनिया ने प्रमुखता से उठाया था।












