रायपुर। दुर्ग से 15 किलोमीटर दूर गांव पुरई के तैराकों की धमक अब देश-दुनिया में होगी। गांव के डोंगिया तालाब में तैराकी का अभ्यास कर शालेय नेशनल में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर यहां के लड़के ही नहीं, लड़कियों ने भी तैराकी में लोहा मनवाया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) मुख्यालय दिल्ली ने भी अब इन तैराकों की सुधि ली है। दिल्ली से आदेश के बाद अब रायपुर साई की टीम 27 नवंबर को गांव में जाकर ट्रायल लेगी।












