टॉप यूनिवर्सिटीज में दिव्यांगों की 84% सीटें रह जाती हैं खाली
नई दिल्ली। दिव्यांग छात्रों को शिक्षा का पूरा मौका नहीं मिल रहा है। देश की 32 टॉप यूनिवर्सिटीज और संस्थान जिनमें आईआईटी, आईआईएम, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी आदि शामिल हैं उनमें दिव्यांगों के लिए रिजर्व सीटें 84 फीसदी तक खाली रह जाती हैं। सिर्फ 16 फीसदी दिव्यांग ही इस कोटे का लाभ ले पाते हैं।












