पर्यावरण संरक्षण के लिए गायत्री परिवार ‘अपना गांव-अपना वनÓ योजना संचालित कर रहा है। परिवार से जुडऩे वाले नए सदस्यों को प्रसाद के रूप में पौधे दिए जा रहे हैं। इन पौधों को नए सदस्य तालाब किनारे या फिर अपने घरों के आंगन में लगाते हैं। साथ ही पौधों के बड़े होने तक देखभाल के लिए भी सदस्यों द्वारा संकल्प भी लिया जाता है।












