भिलाई। प्रख्यात लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कहा कि फूहड़ कलाकारों ने बिहार की सतरंगी लोकसंस्कृति को अपमानित किया है। इनकी वजह से दुनिया में बिहार की संस्कृति की गलत छवि बनी। लोकगीत समय, श्रोता और स्थान सापेक्ष हैं जिसका ध्यान रखा जाना चाहिए। भोजपुरी रियालिटी शो से उन्होंने सख्ती से गंदगी की सफाई शुरू की और इसके अच्छे नतीजे आ रहे हैं।












