रायपुर।देश के अलग-अलग अंचलों में शादी को लेकर कई रीति-रिवाज हैं। छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में शादी को लेकर अजब-गजब मान्यताएं हैं। यहां शादी के तरीके भी अलग हैं। बस्तर अंचल में धुरवा जनजाति में तो फुफेरी बहन से ही भाई की शादी की जाती है। धुरवा जनजाति में पानी को साक्षी मानकर फेरे लिए जाते हैं।












