जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2017 के क्लासिल राउंड में आयुषी बलैया और भव्या को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। भरत नाट्यम में प्रथम पुरस्कार भव्या को तथा द्वितीय पुरस्कार नेहल को प्राप्त हुआ। वहीं कुचीपुडी में प्रथम पुरस्कार आयुषी बलैया और द्वितीय पुरस्कार पूर्वा को प्राप्त हुआ। चारों नृत्यांगनाएं नृत्यथि कलाक्षेत्रम की छात्राएं हैं और नृत्य चूड़ामणि नृत्या भारथी जी रथीश बाबू की शिष्याएं हैं। यह आयोजन दुर्ग के मानस भवन में हुआ था।












