लक्ष्य तय करो और फिर जी जान से जुट जाओ
भिलाई। पहले देखो कि तुम कहां हो और तय करो कि तुम्हारा मुकाम क्या है, फिर लगन तथा मेहनत से जुट जाओ तैयारी में, देर-सबेर मुकाम तक पहुँचने में सफलता जरुर मिलेगी। उक्त सन्देश कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दूसरी सॉफ्ट स्किल विकास कायर्शाला के उद्धघाटन के अवसर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे ने देते हुए कहा, परिवार- समाज, प्रशासन या प्रतिष्टान में व्यक्ति को उसके द्वारा दिए गए अंतिम परिणाम द्वारा आँका जाता है, अतरू समूचे प्रयास श्रेष्टतम परिणाम देने में लगायें।












