भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कला संकाय द्वारा समूह परिचर्चा का आयोजन किया गया परिचर्चा का विषय-‘युवाओं में बढ़ता आक्रोश’। परिचर्चा में कला संकाय के विद्यार्थियों को चार समूह हिमालय, नीलगीरी, अरूणाचल और अरावली में बाटा गया। प्रत्येक समूहों द्वारा विषय पर विचार मंथन किया गया समूह हिमालय ने युवाओं के बढ़ते आक्रोश विषय पर चर्चा करते हुए पाया कि युवा फिल्मों में दिखाई जाने वाली हिंसा, उचित दिशा निर्देश का अभाव और परिवार का तुलना करने का व्यवहार ये ऐसी बाते है जो युवाओं में आक्रोश को बढ़ाते है समूह निलगीरी ने अनियमित दिनचर्या सोशल मिडिया एकाकी परिवार को आक्रोश के लिए जिम्मेवार ठहराया। समूह अरूणाचल ने बतालाया की लव अफेयर्स आरक्षण भौतिकतावादी जीवन आक्रोश की ओर ले जाता है।












