दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के न्यूजलेटर ‘कैम्पस न्यूज’ का विमोचन उच्चशिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने किया। उन्होंने कहा कि शैक्षणेत्तर गतिविधियां व्यक्तित्व विकास का माध्यम होती हैं। महाविद्यालय की गतिविधियों को न्यूज लेटर के रूप में संकलित किया गया है। कैम्पस न्यूज का दूसरा अंक प्रकाशित हुआ है।












