दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में मतदाता अभियान 2017 (स्वीप) के अन्तर्गत जिला स्तरीय पुरस्कार विवरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. राजपूत थे। नोडल अधिकारी डॉ. एस.आर. ठाकुर ने कहा कि स्वीप के उद्देश्यों की जानकारी दी। डॉ. ठाकुर द्वारा संभाग स्तर की स्वीप की प्रतियोगिताओ की रूपरेखा की सूचना भी दी।












