भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में नीफा की तरफ से अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का संदेश नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। नीफा अध्यक्ष गुरमीत सचदेव ने बताया कि गीता धर्म गं्रथ न होकर कर्म ग्रंथ है। गीता में निष्काम कर्म का उपदेश दिया गया है। गीता विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में नहीं है तो भी गीता पढऩी चाहिए, विद्यार्थियों में जिज्ञासा उत्पन्न करना ही गीता महोत्सव का उद्देष्य है।












