स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में महिला संगोष्ठी का आयोजन
भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा भारतीय महिला कल और आज विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. प्रेरणा मल्होत्रा, रामलाल आनंद महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली थीं। उन्होंने कहा कि यहां की महिलाएं खुशकिस्मत हैं। यहां महिला-पुरुष अनुपात बेहतर है। घूंघट और दहेज जैसी कुरीतियां नहीं हैं।












