छिंदवाड़ा। जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर आदिवासी गांव कटकुही में डाक्टरों का भी साप्ताहिक बाजार लगता है। प्रत्येक शुक्रवार लगने वाले हाट में आलू-प्याज की दुकानों के बीच डाक्टरों की भी दुकान लगती है। गले में स्टेथोस्कोप और हाथ में इंजेक्शन लिए ये डाक्टर दवाओं के साथ यहां अपनी टेबल लगाते हैं।












