भिलाई। भगवान ने हम सभी में गुप्त रूप से कैमरा लगाया है। इस कैमरे में सबकुछ रिकार्ड होता रहता है। हम जैसे कर्म करते हैं वह औरों से छिप सकता है पर इस कैमरे से नहीं। इसीको चित्रगुप्त की संज्ञा दी गई है। उक्त बातें वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका और मैनेजमेंट ट्रेनर ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने ब्रह्माकुमारीज के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मन की शांति जीवन की शक्ति विषय पर आयोजित विशाल राजयोग शिविर के अंतिम दिन कहीं।












