डौण्डीलोहारा। हो रहा है संस्कृति सीता का हरण, राम के हनुमान तुम क्यों मौन हो। युवाओं के अंदर इस ओज पूर्ण शक्ति को झकझोरने वाले गीतों से गुंजायमान श्रद्धा संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ डौंडी लोहारा का कार्यक्रम स्थल, वक्त था युवाओं के अंदर के हनुमान को जगाने निकली दिव्य भारत युवा संघ (दीया) छतीसगढ़ के द्वारा आयोजित युवा एवम कार्यकर्ता सम्मेलन का।












