भिलाई। कृष्णप्रिया कथक केन्द्र आज राष्ट्रीय मानचित्र पर आ गया हैै। उक्त उद्गार प्रख्यात मूर्ति शिल्पकार पद्मश्री नेलसन ने पांच दिवसीय कृष्णप्रिया राष्ट्रीय अवार्ड समारोह के समापन सत्र को संबोधित करते हुए वक्य किए। पद्मश्री ने कहा, साधना उसी को कहते हैं कि हमारा काम बोले। हम कुछ ऐसा कर जाएं कि हमारी ख्याति दूर-दूर तक फैले और दुनियाभर के लोग खिंचे चले आएं।












