भिलाई। एसएनजी, सेक्टर-4 में शुरू हुई कृष्णप्रिया राष्ट्रीय अवार्ड प्रतियोगिता एवं अखिल भारतीय नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता में पहले दिन रविवार को देश भर से पहुंचे कलाकारों ने वाद्य संगीत का जादू जगाया। निर्णायकों ने इन प्रस्तुतियों को बेहद सराहा। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को कला वैभव सम्मान दिया गया।












