दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चित्रकला विभाग एवं रजा फाउण्डेशन नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय कायर्शाला आदि-रंग के समापन अवसर पर कायर्शाला में आये देश के विभिन्न प्रांतों के चित्रकारों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. दीपक कारकून तथा विशिष्ट अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी विजय मैरॉल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने की।












