ग्लैमर नहीं, व्यापारियों के हित में काम करेगा विकास पैनल
भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमस एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में इस बार जवाहर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष मांगीलाल सोनी एवं लिंक रोड व्यापारी संघ के अध्यक्ष भी हिस्सा ले रहे हैं। व्यापारी विकास पैनल के बैनर तले चुनाव लड़ रहे इन नेताओं का कहना है कि पिछली कार्यकारिणी ने संघ को ग्लैमर दिया पर व्यापारियों की समस्याओं की अनसुनी ही हुई। व्यापारियों की किसी भी तरह की समस्या को सुलझाने में पिछले कार्यकारिणी विफल रही है।












