दुर्ग. चंपारण सत्याग्रह का 100 वें वर्ष में गाँधी भवन भोपाल की छत्तीसगढ़ गांधी स्मृति यात्रा के दुर्ग में अंतिम पड़ाव में यात्रा के सहभागी गांधीवादी विचारक आर. के. पालीवाल तथा दयाराम नामदेव का दुर्ग के गांधीवादियों, प्राध्यापकों, साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व पत्रकारों से भावभीना स्वागत किया.इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में गांधीजी के सानिध्य में 3 वर्षो तक वर्धा आश्रम में रहीं 100 वर्षीय सुभद्रा बाई चौबे का संस्मरण सुने गए और उनका सम्मान किया गया।












