भिलाई। पावर हाउस का जवाहर मार्केट शहर का व्यस्ततम बाजार है। यह वह अकेला बाजार है जिसमें फोर व्हीलर्स की एंट्री दिन में नहीं होती। यहां पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। योजना है कि इस पूरे बाजार को एक विशाल डोम से ढंक दिया जाए। इसमें डिजिटल डिस्प्ले बोड्र्स भी लगाए जाएंगे। यदि ऐसा हो गया तो यहां किसी भी मौसम में शॉपिंग का आनंद लिया जा सकेगा। यह योजना बनाई थी जवाहर मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष मांगीलाल सोनी ने।












