दूध और शहद अलग अलग तो फायदेमंद हैं ही, पर साथ लेने से ये हमारी सेहत पर कुछ खास तरह का असर करता है। इससे स्टेमिना बढ़ता है, त्वचा पर निखार आता है, सर्दी खांसी भागती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं। यानी जवानी बरकरार रहती है। दूध व शहद साथ लेना, अनद्रिा दूर करने का सबसे प्राचीन नुस्खा है। दूध व शहद इन्सुलिन के स्राव को नियंत्रित करता है जिससे ब्रेन में ट्रिप्टोफेन का सही मात्रा में स्राव होता है। बेहतर नींद और याददाश्त के लिए भी गर्म दूध में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।












