भिलाई। शिक्षा बचाओ आंदोलन समिति के सह-संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सह-सचिव तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, शिक्षाविद् अतुल कोठारी का मानना है कि आज देश की सबसे बड़ी समस्या हमारा एजुकेशन सिस्टम है। इस सिस्टम से नौजवान या तो नौकर बन रहा है या बेकार। स्थिति यह है कि यदि किसी नौजवान ने इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल की है तो वह इकॉनॉमिक्स के संबंध में कोई ज्ञान नहीं रखता। शिक्षा को बांटने से समग्र व्यक्तित्व का निर्माण ने होकर खंडित व्यक्तित्व का निर्माण हो रहा है।












