भिलाई। नि:शब्दों के हाथों ने दी स्वाद को जुबान तो व्यंजन भी बोल पड़े। अवसर था प्रयास श्रवण विकलांग संस्थान में आयोजित आनंद मेले का जिसमें इन दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रयास श्रवण विकलांग संस्थान में आयोजित आनंद मेला में लोगों ने जमकर व्यंजनों का लुत्फ उठाया तो वहीं बच्चों ने विभिन्न गेम का का खूब इंज्वाय किया।












