यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे होशियार हों और खूब नाम रौशन करें तो ऐसे लोगों को गोरी, सुन्दर पत्नी ढूंढने के बजाय मेधावी पत्नी की तलाश करनी चाहिए। शोध से यह साबित हो चुका है कि बच्चे में मां से ही बुद्धिमत्ता के गुणसूत्र आते हैं। बच्चे के मेधावी होने में इसका 40-60 फीसदी तक हाथ होता है। बाकी उसे परिवेश से मिलते हैं। बच्चे के मेधावी होने में पिता के गुणसूत्रों का योगदान न के बराबर है।












