भिलाई। भिलाई के अनाज व्यापारियों के लगभग 45 लाख रुपए बच गए हैं। इस राशि के लिए कृषि उपज मण्डी ने व्यापारियों को नोटिस दे रखा था और राशि नहीं जमा कराने पर लाइसेंस निरस्त कर देने की चेतावनी भी दी थी। नोटिस के खिलाफ लिंक रोड व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल के नेतृत्व में संघर्ष किया गया और अंतत: नोटिस वापस हो गई। प्रमोद अग्रवाल छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मंत्री पद पर चुनाव लड़ रहे हैं।












