अनुष्का और विराट की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर पर अभी तक छाई हुईं हैं। इसी बीच अनुष्का ने अपने हनीमून की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। शादी के बाद विराट और अनुष्का बर्फ से ढकी वादियों में रोमांस कर रहे हैं। तस्वीरों से यह साफ नहीं है कि यह कौन सी जगह है। अनुष्का ने अपने पोस्ट में जगह के बारे में कुछ नहीं लिखा है।












