बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कन्हैया स्टील इंडस्ट्रीज में एक बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में डीआईसी के सीजीएम प्रवीण शुक्ला, जीएम अनिल श्रीवास्तव, सीएसआईडीसी के आवस्थी विशेष रूप से उपस्थिति रहे। बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संरक्षक के.के.झा ने डीआईसी के सीजीएम प्रवीण शुक्ला का स्वागत किया। एसोसिएशन ने औद्योगिक एस्टेट में हो रहे अवैध कब्जे को हटाने अनुरोध किया है।
बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना ने बीएसपी द्वारा गठित प्लांट लेवल एडवाइसर कमेटी के बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया है विदित हो की भिलाई स्टील प्लांट ने पिछले 7 साल से इस प्लांट लेवल एडवाइसर कमेटी की बैठक आयोजित नहीं की है। इस बैठक को तुरंत आयोजित करने का अनुरोध किया।












