भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज कहा कि डॉ रमन सिंह सरकार के 14 साल का कार्यकाल दुर्ग जिले के बेमिसाल रहा। इस दौरान जिले को बहुत कुछ मिला और मिलने का यह सिलसिला अभी जारी रहने वाला है।
Óबेमिसाल 14 सालÓ के थीम पर श्री पाण्डेय सर्किट हाउस में जिले के पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अवधि में दुर्ग को दो दो विश्वविद्यालय मिले। छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है जहां तकनीकी विश्वविद्यालय हैं। यह विश्वविद्यालय हमारे जिले में है। इसके अलावा संभाग के डिग्री महाविद्यालयों के लिए दुर्ग विश्वविद्यालय भी इसी जिले में है। प्रदेश का आईआईटी भी इसी जिले में स्थापित हो रहा है।












