बिलासपुर। इटली की दंपति के आंगन का सूनापन उनकी शादी के 10 साल बाद मातृछाया की 5 साल की बच्ची की मुस्कान से दूर होगा। शुक्रवार को जब उन्हें अपनी बेटी की एक झलक दिखी तो उनकी आखें भी छलक उठी। फिर उसे गले लगा लिए और पुचकारते रहे। सादे कार्यक्रम में गोद लेने की प्रक्रिया पूरी की गई।












